इचाक: स्वास्थ्य कार्यक्रमों को लेकर प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित
स्वास्थ्य कार्यक्रमों को लेकर प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित 17 अप्रैल 2026: सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, इचाक के सभागार में शुक्रवार को विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों के सफल संचालन को लेकर प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार ने की।