आगरा: गुरुग्राम से आगरा भ्रमण पर आए पर्यटकों की फीमेल डॉग लापता, ₹10,000 का इनाम घोषित, शहर में लगे लापता के पोस्टर
गुरुग्राम से आगरा भ्रमण पर आए पर्यटकों की फीमेल डॉग लापता हो गई, जिससे फीमेल डॉग के मालिक परेशान होने लगे, अब उन्होंने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें फीमेल डॉग को वापस करने वाले व्यक्ति को ₹10000 का इनाम देने की घोषणा की है, एवं फीमेल डॉग की गुमशुदगी के शहर भर में पोस्टर भी लगाए हैं।