आगरा: ताजमहल घूमने आए पर्यटकों के समूह से 75 वर्षीय महिला और 76 वर्षीय पुरुष बिछड़े, पुलिस ने खोज कर उन्हें समूह से मिलवाया
मोहब्बत की निशानी ताजमहल पर देश और दुनिया के कोने-कोने से पर्यटक भ्रमण करने के लिए आते हैं, इसी क्रम में हिमाचल प्रदेश का एक समूह ताजमहल के भ्रमण पर आया था, इसी दौरान समूह में से 75 वर्षीय महिला एवं 76 वर्षीय पुरुष कहीं बिछड़ गए, दोनों काफी परेशान होने लगे, इसकी सूचना ताज सुरक्षा पुलिस को पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों को खोज कर समूह से मिलवाया।