आगरा: गंगाजल योजना के तहत बनने वाली पानी की टंकी का सांसद ने किया शिलान्यास
थाना मलपुरा क्षेत्र के अंतर्गत मलपुरा में गंगाजल योजना के तहत ओवरहेड यानी पानी की टंकी बनाई जा रही है, इसके बनने से आसपास की क्षेत्र वासियों को गंगाजल की आपूर्ति मिलेगी, जिसका शिलान्यास फतेहपुर सीकरी से सांसद राजकुमार चाहर ने किया, राजकुमार चाहर का कहना है कि क्षेत्र वासियों को इससे सहूलियत मिलेगी, पानी टंकी का कार्य लगभग 6 महीने में पूर्ण हो जाएगा।