आगरा: मारपीट से एक व्यक्ति की मौत का आरोप लगाकर परिजनों ने नगला बुद्धा में जगनेर मार्ग पर शव रखकर लगाया जाम
थाना शाहगंज क्षेत्र के अंतर्गत नरीपुरा नाले में एक व्यक्ति घायल अवस्था में मिला था, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई, इसी को लेकर आक्रोशित परिजनों के द्वारा कार्रवाई की मांग को लेकर नगला बुद्धा में जगनेर मार्ग को पर शव रख कर जाम लगा दिया गया, पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर यातायात को सुचारू करवाया है, तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।