जमुई: होमगार्ड जवानों ने समान वेतन की मांग को लेकर तीन दिवसीय आंदोलन की शुरूआत, सोमवार को समाहरणालय के सामने किया प्रदर्शन
Jamui, Jamui | Jan 27, 2025 जिले के होमगार्ड जवानों ने सोमवार की दोपहर 3 बजे बिहार रक्षा वाहिनी संघ के बैनर तले तीन दिवसीय आंदोलन की शुरुआत की। समाहरणालय गेट पर आयोजित धरने में बड़ी संख्या में महिला और पुरुष होमगार्ड जवान शामिल हुए।