जमुई: जिला परिषद जमुई के सभागार में भूकंप से बचाव के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया
Jamui, Jamui | Jan 27, 2025 जिला परिषद जमुई के सभागार में सोमवार की दोपहर 3 बजे भूकंप से बचाव को लेकर कार्यशाला का आयोजन हुआ। बताया जाता है कि बिहार राज्य आपदा प्रबंधन पटना और डीएम अभिलाषा शर्मा के निर्देश पर प्रभारी पदाधिकारी आपदा प्रबंधन मोहम्मद नजरुल हक की अध्यक्षता में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें आपदा तथा भूकंप जागरूकता से संबंधित जानकारी दी गई।