पीरटांड: उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने डीसी कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए पल्स पोलियो अभियान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए
उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने डीसी ऑफिस से शुक्रवार 3 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर पल्स पोलियो अभियान को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। वीसी में उपायुक्त ने आगामी 8 दिसंबर से शुरू होने वाले तीन दिवसीय राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों की समीक्षा की तथा सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।