पीरटांड: गिरिडीह स्टेडियम में चौकीदार बहाली के लिए शारीरिक जांच और दौड़ का आयोजन
चौकीदार बहाली की लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की शारीरिक जांच और दौड़ का आयोजन गुरुवार को गिरिडीह स्टेडियम में सुबह 6 बजे से किया गया।पूरी प्रक्रिया शाम तक चली।यहां शारीरिक माप, शारीरिक जांच और दौड़ का आयोजन हुआ।यहां रॉल नंबर वाइज यह प्रक्रिया निर्धारित थी।बताया गया कि उपयुक्त नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देश पर यह प्रक्रिया 7 दिसंबर तक चलेगी।