पीरटांड: बदड़ीहा में नदी और देवभूमि की जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत पर CO मो असलम ने स्थल का निरीक्षण किया
बदड़ीहा में नदी की जमीन और देवभूमि की जमीन पर अतिक्रमण करने का मामला सोमवार को 12 बजे सामने आया. इन दोनों शिकायत पर अंचलाधिकारी मो असलम स्थल पर पहुंचे और जांच की। यहां चल रहे निर्माण कार्य को रोक लगा दिया है साथ ही जिन पर आरोप लगा है उन्हें कागजात लेकर कार्यालय बुलाया गया है।