पीरटांड: सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासंघ की झारखंड प्रदेश कमिटी की बैठक मधुबन में संपन्न हुई
सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासंघ के झारखण्ड प्रदेश कमिटी की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार की देर रात्रि 12 बजे मधुबन में संपन्न हुई।यहां कई महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्रा ने की। इस अवसर पर उपस्थित सभी आगंतुक अतिथियों का स्वागत प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्रा ने किया।