जैसीनगर: बरौदा सागर गांव के पास नाले में बहा ट्रैक्टर
बरौदा सागर गांव के पास नाले में एक ट्रैक्टर बह गया है। इसमें किसी प्रकार की जनहानि नहीं है लेकिन ट्रैक्टर अभी बीच नाले में फंसा हुआ है जिसे निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।शनिवार दोपहर 12:00 ग्रामीणों ने बताया नाले के उसे पर ट्रैक्टर खेत में फंसा हुआ था जिसे नाले को पार कर मुख्य सडक इस बार लाने की कोशिश की जा रही थी लेकिन तेज बहाव में ट्रैक्टर बह गया।