घोसी: बड़ागांव शिया मोहल्ले में यौमे फ़ातिमिया पर निकला पारंपरिक अलम जुलूस, सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम रहे
Ghosi, Mau | Nov 25, 2025 घोसी नगर के बड़ागांव शिया मोहल्ले में मंगलवार की सुबह यौमे फ़ातिमिया के अवसर पर पैग़म्बर मोहम्मद साहब की पुत्री जनाबे फ़ातिमा ज़हरा की शहादत की याद में ख़िराजे अकीदत पेश किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शफ़क़त त़क़ी ने की तथा पेशख़ानी मोहम्मद वसीम द्वारा की गई। मदरसा हुसैनिया से अलम का जुलूस निकाला गया, जो पारम्परिक मार्ग से गुजरते हुए शाम 5 बजे सदर इमामबारगा