मेहगांव: मेहगांव ब्लॉक में 24 फरवरी से कक्षा 5 और 8 की वार्षिक परीक्षा शुरू, 40 परीक्षा केंद्र बनाए गए
Mehgaon, Bhind | Feb 21, 2025 कक्षा 5 तथा 8 के छात्रों की वार्षिक परीक्षा 24 फरवरी से प्रारंभ होगी। जो की कक्षा 5 की 24 फरवरी से 1 मार्च तक एवं कक्षा 8 की परीक्षा 24 फरवरी से 5 मार्च तक संपन्न होगी। दोनों परीक्षाएं दोपहर 2:00 बजे से 4:30 बजे तक संचालित होगी।जिसके लिए मेहगांव ब्लॉक में 40 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिन पर शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षाएं संपन्न होंगी।