मेहगांव: मेहगांव थाना क्षेत्र में मौ मेहगांव रोड पर दो अज्ञात आरोपियों ने बुजुर्ग को मारी गोली, मामला दर्ज
Mehgaon, Bhind | Feb 20, 2025 फरियादी कप्तान सिंह सिकरवार निवासी परघेना ने पुलिस को बताया।कि 18 फरवरी को लगभग 1:30 बजे मौ मेहगांव रोड पर स्प्लेंडर बाइक से दो अज्ञात आरोपियों ने आकर जान से मारने की नीयत से कट्टे व पिस्टल से गोली मार दी। जिससे गंभीर हालत में घायल होने पर ग्वालियर रेफर किया गया। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर इलाज उपरांत 19 फरवरी की देर रात मामला दर्ज कर लिया है।