मेहगांव: मेहगांव थाना क्षेत्र के धनौली गांव में बिजली के तार हटाने को लेकर विवाद, फरियादी के साथ मारपीट, मामला दर्ज
Mehgaon, Bhind | Feb 21, 2025 मेहगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत फरियादी लखन पचौरी निवासी धनौली ने पुलिस को बताया। कि करू भदोरिया वीरेंद्र भदोरिया निवासी धनौली ने 20 फरवरी को लगभग रात 10 बजे बिजली का तार हटाने के विवाद पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। एवं जान से मारने की धमकी दी ।पुलिस ने 21 फरवरी को लगभग 12:30 बजे मामला दर्ज कर लिया है।