मेहगांव: मेहगांव थाना क्षेत्र में भिंड-ग्वालियर रोड पर बरहद के पास डंपर और कार की टक्कर में 3 लोगों की मौत, 2 घायल
Mehgaon, Bhind | Feb 20, 2025 मेहगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार को लगभग 5 बजे भिंड ग्वालियर रोड पर बरहद के पास डंपर नंबर आरजे 11 जीबी 9088 के चालक ने कार नंबर डीएल 5 सीयू 3617 में टक्कर मार दी।जिससे उमेश निवासी लहार,मंगल सिंह निवासी माधोगढ़,आकाश निवासी ग्वालियर की मौत हो गई।तथा धीरज निवासी ग्वालियर,सुनील निवासी माधोगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गए।सभी को मेहगांव अस्पताल पहुंचाया।