मेहगांव: ग्राम सिलौली निवासी महिला ने ससुरालियों पर लगाया दहेज़ प्रताड़ना का आरोप, केस दर्ज
Mehgaon, Bhind | Feb 19, 2025 ग्राम सिलौली निवासी फरियादिया दिव्या पत्नी रविंद्र जाटव ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया।कि रविंद्र जाटव,मुन्नालाल जाटव एवं राजकुमारी जाटव निवासी बडेपुरा पोरसा द्वारा 8 दिसंबर 2022 से 6 अक्टूबर 2023 तक ग्राम सिलौली में आए दिन दहेज के लिए प्रताड़ित किया। फरियादिया की शिकायत पर मंगलवार को लगभग 12 बजे ससुराली जनों पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कर लिया है।