बालोद: गन्ना खत्म, करकाभाट शुगर मिल में पेराई बंद; 36,844 क्विंटल चीनी उत्पादन के बाद सीजन पर विराम के संकेत
जिले के एकमात्र शुगर मिल करकाभाट में गन्ने की कमी के चलते पेराई कार्य बंद कर दिया गया है। 15 से 20 फरवरी के बीच छह दिनों में मात्र 710 टन गन्ने की पेराई हो सकी, जिससे 344 क्विंटल शक्कर का उत्पादन हुआ। शनिवार सुबह तक पेराई जारी रही, लेकिन पर्याप्त गन्ना उपलब्ध नहीं होने से ब्रेकडाउन की स्थिति बन गई और मशीनों को बंद करना पड़ा।