हैदरनगर: हैदरनगर में पेंशन योजनाओं का सामाजिक अंकेक्षण 21 अप्रैल से, 6 अप्रैल को होगी अहम बैठक: बीडीओ
केंद्र प्रायोजित विभिन्न पेंशन योजनाओं में पारदर्शिता और लाभुकों को सही लाभ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से हैदरनगर में व्यापक स्तर पर सामाजिक अंकेक्षण का आयोजन किया जाएगा। यह कार्य 21 अप्रैल से शुरू होकर 30 अप्रैल तक विभिन्न पंचायतों में चरणबद्ध तरीके से संपन्न होगा।