Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
image
image
image
image

➡️ GIZ जर्मन कोऑपरेशन के माध्यम से खुरई में इंडो जर्मन वर्कशॉप का आयोजन उपसंचालक कृषि के प्रयासों एवं मार्गदर्शन से GIZ जर्मन कोऑपरेशन के माध्यम से खुरई में इंडो जर्मन वर्कशॉप का आयोजन दिनांक 16 जून 2026 से 18 जून 2026 तक किया जा रहा है। जिसमें जर्मनी से मिस्टर हेन्स क्लेन, कैमरॉन से मिस माइकल लाटा, कनाडा से मिस्टर जूलियन मेलार्ड, GIZ के दिल्ली, मध्य प्रदेश की टीम सहित अन्य डेलीगेट्स सम्मिलित हो रहे हैं। वर्कशॉप के प्रथम दिवस 16 जून को खुरई अनुभाग के विकासखंड बीना के ग्राम गुलौआ में फील्ड विजिट का कार्यक्रम, तत्पश्चात खुरई में कृषि यंत्रों का लाइव डेमोंसट्रेशन कृषि यंत्र निर्माण इकाइयों का भ्रमण व खुरई विकासखंड के ग्राम बरोदिया नौनगिर में फार्मर इंटरेक्शन कार्यक्रम आयोजित हुआ। दिनांक 17 जून को सेशनवार कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन होगा जिसमें कृषि यंत्रीकरण, पारिस्थितिकी परिवर्तन, प्राकृतिक खेती फसल अवशेष प्रबंधन एवं जलवायु अनुकूल कृषि विषय पर सेशन आयोजित होंगे। इसके अलावा दूसरे देश के प्रतिनिधि व अन्य आगंतुक खुरई व आसपास की कृषि संबंधी गतिविधियों का अवलोकन करेंगे और कृषि गत समस्याओं के समाधान साथ ही भविष्य में क्षेत्र में वृद्धि के अवसर तलाशेंगे। फील्ड विजिट कार्यक्रम में विदेश से आए साययंटिस्ट और किसानी के बीच वार्तालाप हुआ जिसमें जैविक खेती, कृषि यंत्रों का सूपर सीडर, जैविक कीटनाशक और बीयो गैस कई प्राकृतिक खेती, कृषि यंत्रीकरण, पारिस्थितिकी परिवर्तन, प्राकृतिक खेती, फसल अवशेष प्रबंधन एवं जलवायु अनुकूल कृषि से सम्बंधित विषयों पर चर्चा हुई। संगोष्ठी में बीना के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी अवधेश राय, SADO खुरई राजू चौहान, AEO धीरेंद्र ठाकुर और अज़हर खान, ऋषि यादव, सचिन चतुर्वेदी RHEO राघव रामा गुप्ता, VFS और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित हुए। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

49 views | Sagar, Madhya Pradesh | Jun 16, 2026

MORE NEWS

आम लोगों के हित के लिए बन रहे डिवाइडर से आम लोगों का हो रहा अहित हित की बात मैं नहीं कह रहा यहां के नेता और अधिकारी कहते हैं अब हित किसका है आम जनता या किसी का निजी वो तो बनवाने वाले जाने ऐसा कहते हैं एक्सीडेंट रोकने के लिए डिवाइडर बना रहे हैं जबकि एक्सीडेंट बढ़ गए बस मैं तो यही कहूंगा इस रोड पर जाने वाले खुद अपनी जान की परवाह करें सावधानी रखें क्योंकि ठेकेदार की लापरवाही कोई रोकने वाला टोकने वाला नहीं है किसी का तो निजी हित होगा चुनाव पास में है तैयारी जारी है

आम लोगों के हित के लिए बन रहे डिवाइडर से आम लोगों का हो रहा अहित हित की बात मैं नहीं कह रहा यहां के नेता और अधिकारी कहते हैं अब हित किसका है आम जनता या किसी का निजी वो तो बनवाने वाले जाने ऐसा कहते हैं एक्सीडेंट रोकने के लिए डिवाइडर बना रहे हैं जबकि एक्सीडेंट बढ़ गए बस मैं तो यही कहूंगा इस रोड पर जाने वाले खुद अपनी जान की परवाह करें सावधानी रखें क्योंकि ठेकेदार की लापरवाही कोई रोकने वाला टोकने वाला नहीं है किसी का तो निजी हित होगा चुनाव पास में है तैयारी जारी है

Sagar Nagar, Sagar | Jun 16, 2026

➡️ केन्द्रीय जेल सागर एवं समस्त उपजेलों में आंरभ हुआ योग सप्ताह अभियान

मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, 2026 के उपलक्ष्य में दिनांक 15 जून, 2026 से 21 जून, 2026 तक मध्य प्रदेश की समस्त जेलों में एक सप्ताह का राज्य व्यापी योग अभियान आयोजित किया जा रहा है। उक्त अभियान का शुभारंभ मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय जबलपुर के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश एवं मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के संरक्षक द्वारा दिनांक 15 जून, 2026 को जबलपुर केन्द्रीय जेल से ऑनलाईन माध्यम से किया गया।

अभियान के शुभारंभ के अवसर पर प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सागर, न्यायाधीश श्री प्रीतम बंसल, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री अंकित श्रीवास्तव एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री मिथिलेश डेहरिया सहित केन्द्रीय जेल, के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे। इस अवसर पर  प्रधान जिला न्यायाधीश  श्री एम.के. शर्मा द्वारा योग के लाभों के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुये बताया गया कि उक्त अभियान केन्द्रीय जेल, सागर के साथ-साथ उपजेल रहली, बण्डा एवं खुरई में भी चलेगा जिसका मुख्य उद्देश्य केन्द्रीय जेल, सागर एवं उपजेलों में निरुद्ध बंदीगण को योग के माध्यम से उनके शारीरिक एवं मानसिक स्वस्थ लाभ प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि जेलों में यह अभियान दिनांक 21 जून, 2026 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस तक निरंतर चलेगा। जिसमें सभी जेलों में योग प्रशिक्षकों द्वारा योग क्रियाओं की जानकारी बंदीगणों को दी जावेगी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सागर द्वारा केन्द्रीय जेल, सागर एवं उपजेल रहली, बण्डा एवं खुरई में बंदियों को योगा ड्रेस उपलब्ध कराई गई।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

➡️ केन्द्रीय जेल सागर एवं समस्त उपजेलों में आंरभ हुआ योग सप्ताह अभियान मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, 2026 के उपलक्ष्य में दिनांक 15 जून, 2026 से 21 जून, 2026 तक मध्य प्रदेश की समस्त जेलों में एक सप्ताह का राज्य व्यापी योग अभियान आयोजित किया जा रहा है। उक्त अभियान का शुभारंभ मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय जबलपुर के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश एवं मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के संरक्षक द्वारा दिनांक 15 जून, 2026 को जबलपुर केन्द्रीय जेल से ऑनलाईन माध्यम से किया गया। अभियान के शुभारंभ के अवसर पर प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सागर, न्यायाधीश श्री प्रीतम बंसल, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री अंकित श्रीवास्तव एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री मिथिलेश डेहरिया सहित केन्द्रीय जेल, के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रधान जिला न्यायाधीश श्री एम.के. शर्मा द्वारा योग के लाभों के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुये बताया गया कि उक्त अभियान केन्द्रीय जेल, सागर के साथ-साथ उपजेल रहली, बण्डा एवं खुरई में भी चलेगा जिसका मुख्य उद्देश्य केन्द्रीय जेल, सागर एवं उपजेलों में निरुद्ध बंदीगण को योग के माध्यम से उनके शारीरिक एवं मानसिक स्वस्थ लाभ प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि जेलों में यह अभियान दिनांक 21 जून, 2026 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस तक निरंतर चलेगा। जिसमें सभी जेलों में योग प्रशिक्षकों द्वारा योग क्रियाओं की जानकारी बंदीगणों को दी जावेगी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सागर द्वारा केन्द्रीय जेल, सागर एवं उपजेल रहली, बण्डा एवं खुरई में बंदियों को योगा ड्रेस उपलब्ध कराई गई। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

Sagar, Madhya Pradesh | Jun 16, 2026

➡️ एक स्कूल बस को जप्तकर फिटनेस किया निरस्त जप्तशुदा

➡️ ई-रिक्शा आटो से रु. 32500/- जुर्माना वसूल

 स्कूल में अध्ययनरत ऐसे छात्र-छात्रायें जो स्कूली वाहनों से स्कूल आते-जाते है, उनकी सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देश पर आज शहरी क्षेत्र में स्कूल बसों की सघन चौकिंग संबंधी कार्यवाही की गई। कुल 13 स्कूल बसों की जांच की गई जिनमें से 01 स्कूल बस वाहन में आपातकालीन द्वार पर सीट लगी पाई गई, प्रवेश एवं निर्गम के लिए दो पृथक-पृथक दरवाजे नहीं पाये गये, वाहन में फस्टएड बॉक्स नहीं पाया गया, वाहन में अग्निशमन यंत्र निर्धारित मानक का नहीं पाया गया, जिस पर एक्सपाईरी दिनांक अंकित नहीं थी। उक्त बस का मोटरयान अधिनियम के फिटनेस प्रमाण पत्र को तत्काल निरस्त कर दिया गया है। फिटनेस निरस्त अवधि तक वाहन के पंजीयन एवं परमिट भी निलंबित रहेगें। उक्त बस को वर्तमान में आरटीओ कायालय परिसर में सुरक्षार्थ रखा गया है। उक्त बसों का संचालन पुनः फिटनेस प्रमाण प्राप्त करने हेतु तैयार कराने के उपरांत ही संचालन की अनुमति होगी।

साथ ही इस कार्यालय में ई-रिक्शा आटो रिक्शा के संबंध में शिकायतें प्राप्त हो रही थी। प्राप्त शिकायतों को दृष्टिगत रखते हुए शहरी क्षेत्र में बिना चालक लायसेंस, ओव्हर स्पीड, बिना पंजीयन, बिना बीमा के ई-रिक्शा वाहन चलाये जा रहे थे। जिन्हें जप्तकर कार्यालय परिसर में सुरक्षार्थ रखा गया था। जिन पर मोटरयान अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत् चालानी कर रु. 32500/- जुर्माना वसूल कर छोड़ा गया। समस्त अभिभावकों से अपील की जाती है कि वह बच्चों को ऐसे स्कूली वाहन में स्कूल न भेजे जो एलपीजी गैस किट से संचालित है, या अनफिट प्रतीत होते है।

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने समस्त स्कूल बस संचालकों को हिदायत दी गयी कि वह स्कूल बसौं का संचालन माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के तहत् समस्त बिन्दुआं का पालन करे, तथा वाहन में स्पीड गर्वनर, वाहन की कंडीशन, बीमा, फिटनेस, प्रदूषण प्रमाण पत्र, मोटरयानकर भुगतान प्रमाण, फस्टेड बॉक्स, अग्निशमन यंत्र, चालक का हैबी लायसेंस एवं निर्धारित गणवेश में वाहन का संचालन करे, एवं स्कूली वाहन में बैठक क्षमता अनुसार ही छात्र/छात्राओं को बैठाये। यदि चौकिंग के दौरान उक्त कमियों के वाहन संचालित होते हुए पाये गये तो नियमानुसार कार्यवाही की जावेगी।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

➡️ एक स्कूल बस को जप्तकर फिटनेस किया निरस्त जप्तशुदा ➡️ ई-रिक्शा आटो से रु. 32500/- जुर्माना वसूल स्कूल में अध्ययनरत ऐसे छात्र-छात्रायें जो स्कूली वाहनों से स्कूल आते-जाते है, उनकी सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देश पर आज शहरी क्षेत्र में स्कूल बसों की सघन चौकिंग संबंधी कार्यवाही की गई। कुल 13 स्कूल बसों की जांच की गई जिनमें से 01 स्कूल बस वाहन में आपातकालीन द्वार पर सीट लगी पाई गई, प्रवेश एवं निर्गम के लिए दो पृथक-पृथक दरवाजे नहीं पाये गये, वाहन में फस्टएड बॉक्स नहीं पाया गया, वाहन में अग्निशमन यंत्र निर्धारित मानक का नहीं पाया गया, जिस पर एक्सपाईरी दिनांक अंकित नहीं थी। उक्त बस का मोटरयान अधिनियम के फिटनेस प्रमाण पत्र को तत्काल निरस्त कर दिया गया है। फिटनेस निरस्त अवधि तक वाहन के पंजीयन एवं परमिट भी निलंबित रहेगें। उक्त बस को वर्तमान में आरटीओ कायालय परिसर में सुरक्षार्थ रखा गया है। उक्त बसों का संचालन पुनः फिटनेस प्रमाण प्राप्त करने हेतु तैयार कराने के उपरांत ही संचालन की अनुमति होगी। साथ ही इस कार्यालय में ई-रिक्शा आटो रिक्शा के संबंध में शिकायतें प्राप्त हो रही थी। प्राप्त शिकायतों को दृष्टिगत रखते हुए शहरी क्षेत्र में बिना चालक लायसेंस, ओव्हर स्पीड, बिना पंजीयन, बिना बीमा के ई-रिक्शा वाहन चलाये जा रहे थे। जिन्हें जप्तकर कार्यालय परिसर में सुरक्षार्थ रखा गया था। जिन पर मोटरयान अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत् चालानी कर रु. 32500/- जुर्माना वसूल कर छोड़ा गया। समस्त अभिभावकों से अपील की जाती है कि वह बच्चों को ऐसे स्कूली वाहन में स्कूल न भेजे जो एलपीजी गैस किट से संचालित है, या अनफिट प्रतीत होते है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने समस्त स्कूल बस संचालकों को हिदायत दी गयी कि वह स्कूल बसौं का संचालन माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के तहत् समस्त बिन्दुआं का पालन करे, तथा वाहन में स्पीड गर्वनर, वाहन की कंडीशन, बीमा, फिटनेस, प्रदूषण प्रमाण पत्र, मोटरयानकर भुगतान प्रमाण, फस्टेड बॉक्स, अग्निशमन यंत्र, चालक का हैबी लायसेंस एवं निर्धारित गणवेश में वाहन का संचालन करे, एवं स्कूली वाहन में बैठक क्षमता अनुसार ही छात्र/छात्राओं को बैठाये। यदि चौकिंग के दौरान उक्त कमियों के वाहन संचालित होते हुए पाये गये तो नियमानुसार कार्यवाही की जावेगी। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

Sagar, Madhya Pradesh | Jun 16, 2026

➡️ सागर के कृषि यंत्र: आधुनिक कृषि की शक्ति

मध्यप्रदेश के सागर जिले का ODOP उत्पाद – कृषि यंत्र (Farm Equipment) अपनी गुणवत्ता, मजबूती और नवाचार के लिए देशभर में पहचान बना रहा है।

सागर में निर्मित कल्टीवेटर, रोटावेटर, सीड ड्रिल, थ्रेशर, ट्रेलर, स्प्रेयर एवं अन्य कृषि उपकरण किसानों की उत्पादकता बढ़ाने, लागत कम करने और खेती को अधिक लाभकारी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

मजबूत एवं टिकाऊ
आधुनिक तकनीक आधारित
समय एवं श्रम की बचत
कृषि लागत में कमी
उत्पादकता में वृद्धि
बढ़ती बाजार मांग

सागर के कृषि यंत्र – आधुनिक कृषि को नई दिशा, किसानों को नई शक्ति।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

➡️ सागर के कृषि यंत्र: आधुनिक कृषि की शक्ति मध्यप्रदेश के सागर जिले का ODOP उत्पाद – कृषि यंत्र (Farm Equipment) अपनी गुणवत्ता, मजबूती और नवाचार के लिए देशभर में पहचान बना रहा है। सागर में निर्मित कल्टीवेटर, रोटावेटर, सीड ड्रिल, थ्रेशर, ट्रेलर, स्प्रेयर एवं अन्य कृषि उपकरण किसानों की उत्पादकता बढ़ाने, लागत कम करने और खेती को अधिक लाभकारी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। मजबूत एवं टिकाऊ आधुनिक तकनीक आधारित समय एवं श्रम की बचत कृषि लागत में कमी उत्पादकता में वृद्धि बढ़ती बाजार मांग सागर के कृषि यंत्र – आधुनिक कृषि को नई दिशा, किसानों को नई शक्ति। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

Sagar, Madhya Pradesh | Jun 16, 2026