मवाना: योगेश वर्मा ने 2027 चुनाव की तैयारी का ऐलान किया, कहा- भीतरघात करने वालों को काबू करेंगे, पूरे प्रदेश में होगी सपा सरकार
Mawana, Meerut | Nov 5, 2026 मवाना में गुरुवार को 1 बजे समाजवादी पार्टी ने भाईचारा कार्यकर्ता सम्मेलन किया। गार्डन सिटी मंडप में हुए सम्मेलन में हस्तिनापुर सीट से पार्टी के दावेदार योगेश वर्मा ने 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी की बात कही। कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित करते हुए वर्मा ने कहा कि इस बार हस्तिनापुर ही नहीं, पूरे उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की साइकिल दौड़ेगी।