चौरीचौरा: चौरी चौरा क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को बहला-फुसला कर भगा ले गया युवक, मामला दर्ज
चौरीचौरा थाना क्षेत्र के एक गांव की 16 बर्षीय किशोरी को इसी थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर के भिस्वा निवासी शाकिर बहला फुसलाकर कर अपने साथ भगा ले गया है। किशोरी कि मां ने चौरीचौरा पुलिस को बताया कि आरोपित शाकिर ने मेरी पुत्री को अपने साथ भगा ले गया है। मेरी बेटी 25 हजार नगद,सोने का माला व बाली भी साथ ले गई है।पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।