ऑनलाइन सट्टा-बेटिंग के खिलाफ दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ठाणे से 10 आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग पुलिस ने महाराष्ट्र के ठाणे में किराए के फ्लैट से संचालित हो रहे ऑनलाइन सट्टा-बेटिंग के दो पैनलों का पर्दाफाश करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, म्यूल बैंक खातों और संदिग्ध वित्तीय लेन-देन की जांच के दौरान मिले तकनीकी सुरागों के आधार पर यह कार्रवाई की गई। मौके से 31 मोबाइल फोन, 4 लैपटॉप, 12 एटीएम कार्ड, बैंक पासबुक और अन्य डिजिटल उपकरण जब्त किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में करोड़ों रुपये के ऑनलाइन ट्रांजैक्शन से जुड़े सुराग मिलने की जानकारी सामने आई है। पुलिस डिजिटल फॉरेंसिक जांच के जरिए नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और बैंक खातों की पड़ताल कर रही है।
#DurgPolice #OnlineBetting #SattaNetwork #CyberCrime #ChhattisgarhNews
Raipur, Raipur | Oct 9, 2026