शाहजहांपुर: दीपावली पर मिट्टी के दीयों का करें प्रयोग, सीडीओ उत्कर्ष द्विवेदी ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से खरीदारी की अपील की
शाहजहांपुर। दीपावली के पर्व को लेकर मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी ने जनपदवासियों से मिट्टी के दीयों का प्रयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सभी लोग दीपावली पर मिट्टी के दीये खरीदें और उनका ही प्रयोग करें। इससे पारंपरिक संस्कृति को बढ़ावा मिलने के साथ ही मिट्टी के दीये बनाने वाले कारीगरों और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को भी रोजगार मिलेगा