हुज़ूर: गुजरात के सांवली बड़ोदरा से भोपाल आई पांचवीं मेट्रो ट्रेन, 3 बड़े ट्रॉलों में लाए गए तीन कोच
Huzur, Bhopal | Mar 20, 2024 गुजरात के सांवली (बड़ोदरा ) से एक और मेट्रो ट्रेन आ गई। इसे मिलाकर अब तक भोपाल में 5 मेट्रो ट्रेन आ चुकी हैं। एक ट्रायल रन के लिए ट्रैक पर दौड़ रही है, जबकि 3 को डिपो में ही चलाया जा रहा है। पांचवीं ट्रेन को सुभाष नगर डिपो में उतारा गया। अब इसकी टेक्निकल टेस्टिंग की जाएगी।