हुज़ूर: भोपाल में निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने कहा: 75% से कम जहां हुआ मतदान, वहां चलाएंगे जागरूकता अभियान
Huzur, Bhopal | Mar 20, 2024 देश में एवं प्रदेश में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर चुनाव आयोग ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है | आज प्रदेश के उन 75 विधानसभा में जहां वोटिंग प्रतिशत 75% से कम हुआ था वहां 75 एलईडी युक्त मतदाता जागरूकता रथो को प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन और भोपाल कलेक्टर कोशलेंद्र विक्रम सिंह ने रवाना किया |