हुज़ूर: भोपाल से 26 जिलों के लिए मतदाता जागरूकता वाहन रवाना, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Huzur, Bhopal | Mar 20, 2024 मध्यप्रदेश के जिन जिलों में पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान कम वोटिंग हुई है वहां अधिकतम वोटिंग के लिए चुनाव आयोग ने मतदाता जागरूकता वाहन चलाने का फैसला किया है। ये वाहन एक माह तक इन जिलों के शहरी और ग्रामीण इलाकों में जाकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने का काम करेंगें|आज इन वाहनों को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया|