हुज़ूर: चूनाभट्टी इलाके में रहने वाले युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस ने की जांच शुरू
Huzur, Bhopal | Mar 20, 2024 भापाल के चूनाभट्टी इलाके में रहने वाले युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वह एक होटल में कुक था। हालही में होली की छुट्टी लेकर घर आया था। सुसाइड के सही कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस को उसके पास से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। मृतक की जेब से एक शिकायत की कॉपी मिली है। मौत से पूर्व उसने थाने में मोबाइल फोन गुम होने का आवेदन दिया था।