हुज़ूर: भोपाल के चूनाभट्टी इलाके में रहने वाले युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
Huzur, Bhopal | Mar 20, 2024 भोपाल के चूनाभट्टी इलाके में रहने वाले युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वह एक होटल में कुक था। हाल ही में होली की छुट्टी लेकर घर आया था। सुसाइड के सही कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस को उसके पास से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। मृतक की जेब से एक शिकायत की कॉपी मिली है। मौत से पूर्व उसने थाने में मोबाइल फोन गुम होने का आवेदन दिया था।