सिंगरौली: नगर निगम आयुक्त की उपस्थिति में काइट राइज़ स्कूल के बच्चों द्वारा निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली
लोकसभा निर्वाचन के लिए सीधी संसदीय क्षेत्र के तहत सिंगरौली में मतदान 19 अप्रैल को कराया जायेगा। मतदान दिवस पर शत प्रतिशत मतदाता मतदान करे इसके लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी निर्देश के परिपालन में नगरीय क्षेत्र में नगर निगम आयुक्त श्री डी.के शर्मा के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज निगमायुक्त के उपस्थिति में काईट राईज विद्यालयो के बच्चो मतदाता जागरूकता रैली सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो की थीम निकाली गई तथा मतदताओं को अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।