टोंक: देवली शहर में गायत्री क्लॉथ स्टोर में चोरों ने ताले तोड़कर चोरी का प्रयास किया
Tonk, Tonk | Jun 24, 2025 देवली शहर में स्थित गायत्री क्लॉथ स्टोर संचालक विवेक उपाध्याय ने मंगलवार को बताया कि चोर छत की ओर से नीचे उतरकर दुकान के गेट तक पहुंचे और बाहर लगे दो ताले तोड़ दिए, लेकिन अंदर की ओर लगे दो ताले सुरक्षित रहे। जिससे चोरों की कोशिश नाकाम रही।सूचना पर देवली थाना हेड कांस्टेबल सैयद जावेद ने घटनास्थल पर पहुंच जायजा लिया।