Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Telangana
image
image

थाना धनघटा में नवनिर्मित आधुनिक भोजनालय का भव्य उद्घाटन, पुलिस कर्मियों को मिलेगा स्वच्छ एवं पौष्टिक भोजन संतकबीरनगर, 29 जून। पुलिस कर्मियों के कल्याण एवं उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना ने सोमवार को थाना धनघटा परिसर में नवनिर्मित आधुनिक भोजनालय (मेस) का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर स्थानीय प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।उद्घाटन के बाद पुलिस अधीक्षक ने भोजनालय का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने रसोईघर, साफ-सफाई, बैठने की व्यवस्था तथा खाद्यान्न की गुणवत्ता का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि पुलिस कर्मियों को निर्धारित मीनू के अनुसार समय पर पौष्टिक, स्वच्छ एवं उच्च गुणवत्ता वाला भोजन उपलब्ध कराया जाए।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस कर्मी दिन-रात कानून व्यवस्था बनाए रखने में जुटे रहते हैं। ऐसे में उन्हें तनावमुक्त एवं स्वच्छ वातावरण में गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना उनकी कार्यक्षमता और मनोबल को बढ़ाने में सहायक होगा।उद्घाटन समारोह में क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र, उप जिलाधिकारी धनघटा, प्रभारी निरीक्षक थाना धनघटा दिलीप कुमार सिंह, थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश कुमार पाण्डेय, पीआरओ पुलिस अधीक्षक पी.के. गुप्ता सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने पुलिस प्रशासन के इस कल्याणकारी कदम की सराहना की।

MORE NEWS

खलीलाबाद कोतवाली के मालखाने से सोना गबन के मामले में दर्ज अभियोग को लेकर क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद ने अपनी बाइट जारी की है। उन्होंने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराई जा रही है। 

जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई जारी है।

खलीलाबाद कोतवाली के मालखाने से सोना गबन के मामले में दर्ज अभियोग को लेकर क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद ने अपनी बाइट जारी की है। उन्होंने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराई जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई जारी है।

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jun 29, 2026

खलीलाबाद कोतवाली के मालखाने में माल मुकदमाती गबन प्रकरण, क्षेत्राधिकारी ने दी जानकारी

खलीलाबाद, संतकबीरनगर।थाना कोतवाली खलीलाबाद के मालखाने में माल मुकदमाती गबन के मामले में दर्ज अभियोग के संबंध में क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए विधिक कार्रवाई की जा रही है। मामले में अभियोग पंजीकृत कर जांच प्रारंभ कर दी गई है तथा सभी तथ्यों की गहनता से जांच की जा रही है।क्षेत्राधिकारी ने कहा कि जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कर रही है और मामले से जुड़े सभी पहलुओं की बारीकी से पड़ताल की जा रही है।

खलीलाबाद कोतवाली के मालखाने में माल मुकदमाती गबन प्रकरण, क्षेत्राधिकारी ने दी जानकारी खलीलाबाद, संतकबीरनगर।थाना कोतवाली खलीलाबाद के मालखाने में माल मुकदमाती गबन के मामले में दर्ज अभियोग के संबंध में क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए विधिक कार्रवाई की जा रही है। मामले में अभियोग पंजीकृत कर जांच प्रारंभ कर दी गई है तथा सभी तथ्यों की गहनता से जांच की जा रही है।क्षेत्राधिकारी ने कहा कि जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कर रही है और मामले से जुड़े सभी पहलुओं की बारीकी से पड़ताल की जा रही है।

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jun 29, 2026

संत कबीर दास जी महाराज के जयंती पर शत शत नमन @highlight संत कबीर नगर

संत कबीर दास जी महाराज के जयंती पर शत शत नमन @highlight संत कबीर नगर

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jun 29, 2026