कानपुर में रेल मंत्रालय के SO के घर चोरी का खुलासा, 25 लाख के गहने बरामद!
कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र के बाजपुर गांव में रेल मंत्रालय में SO के पद पर तैनात अपूर्व बाजपेई के घर हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बिधनू पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
🔴 पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के कब्जे से करीब 25 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं। मामले का खुलासा डीसीपी साउथ दीपेंद्रनाथ चौधरी ने प्रेस वार्ता के दौरान किया। वहीं, सफल कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम को पुरस्कृत भी किया गया।
📍 स्थान: बिधनू, कानपुर नगर (उत्तर प्रदेश)
ऐसी ही बड़ी और सटीक खबरों के लिए जुड़े रहिए Ground Zero News के साथ।
#Kanpur #KanpurNews #GroundZeroNews #बिधनू #कानपुर_न्यूज चोरी पुलिस_कार्रवाई CrimeNews UPPolice BreakingNews