दनियावां: ब्रह्म स्थान के पास प्रखंड कार्यालय के रास्ते में अज्ञात युवकों ने की गोलीबारी, एक व्यक्ति बाल-बाल बचा
Daniawan, Patna | Sep 26, 2025 दनियावां। शुक्रवार को देर शाम थाना क्षेत्र के ब्रह्म स्थान के निकट प्रखंड कार्यालय जाने वाले रास्ते में अज्ञात युवकों द्वारा गोलीबारी की गयी। इस घटना में एक निबंधित मेडिकल प्रैक्टिसनर बाल बाल बच गये। बदमाशों की गोली एक दिवार से जा टकरायी। सूचना मिलते दनियावां पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा घटना की छानबीन करने में जुट गयी।