सैदपुर: मेगा सर्विस कैंप का आयोजन, 100 से अधिक ट्रैक्टरों की निःशुल्क सर्विसिंग की गई
सैदपुर के टाउन नेशनल इंटर कॉलेज के मैदान में बुधवार को फर्म श्यामलाल लालजी एंड कंपनी की ओर से स्वराज ट्रैक्टर का मेगा सर्विस एवं हेल्थ कैंप आयोजित किया गया। कैंप में क्षेत्र के किसानों के 100 से अधिक स्वराज ट्रैक्टरों की निःशुल्क सर्विसिंग की गई। कैंप स्थल पर ट्रैक्टरों की सर्विस के साथ ही किसानों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया।