कोंडागांव: कोण्डागांव में नाबालिग से बलात्कार के फरार आरोपी डोमेन्द्र कोर्राम को पुलिस ने कोंगेरा जंगल से गिरफ्तार किया
कोण्डागांव थाना क्षेत्र में नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाकर और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त प्लैटिना मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान डोमेन्द्र कोर्राम उम्र 26 वर्ष, निवासी चेमा, थाना बयानार, जिला कोण्डागांव के रूप में हुई है।