बाढ़ एवं आपदा प्रबंधन को लेकर कलेक्टर ने अधिकारियों की बैठक ली, राहत एवं बचाव तैयारियों की समीक्षा
लगातार वर्षा और संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने पुलिस, राजस्व एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों की संयुक्त बैठक लेकर जिले की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।
बैठक में निर्देश दिए गए कि जलमग्न पुल-पुलियों पर तत्काल बैरिकेडिंग कर आवागमन रोका जाए, गांव-गांव में मुनादी के माध्यम से लोगों को सतर्क किया जाए, मेडिकल टीमों को अलर्ट मोड में रखा जाए तथा किसी भी आपात स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
कलेक्टर ने सभी एसडीएम एवं जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को मैदानी अमले के साथ निरंतर निगरानी रखने और हर घटना की तत्काल सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही जर्जर स्कूल एवं आंगनबाड़ी भवनों में कक्षाओं का संचालन नहीं करने तथा मलेरिया एवं अन्य मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
सतर्क प्रशासन, सुरक्षित जनजीवन — यही जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
#Kondagaon #FloodAlert #DisasterManagement #PublicSafety #MonsoonPreparedness
19 views | Kondagaon, Chhattisgarh | Jul 31, 2026