बोध गया: बोधगया के मगध विश्वविद्यालय में डॉ. अनुज बने स्नातकोत्तर शिक्षक संघ के अध्यक्ष, माला पहनाकर हुआ स्वागत
Bodh Gaya, Gaya | Jul 30, 2026 बोधगया के मगध विश्वविद्यालय स्नातकोत्तर शिक्षक संघ (सत्र 2026-27) के चुनाव में डॉ. अनुज कुमार तरुण अध्यक्ष निर्वाचित हुए। उन्होंने 89 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंद्वी डॉ. हरि बाबू चौधरी को हराया। संयुक्त सचिव पद पर डॉ. अमर किशोर विजयी रहे। उपाध्यक्ष पद पर डॉ. अतुल कुमार श्रीवास्तव और आलोक रंजन बने।