जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक मऊ द्वारा थाना दोहरीघाट क्षेत्रान्तर्गत बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों एवं रामघाट व मुक्तिधाम घाट का किया गया निरीक्षण
#MAU #maunews
आज जिलाधिकारी मऊ आनन्द वर्धन एवं पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर द्वारा थाना दोहरीघाट क्षेत्रांतर्गत बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया ।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक मऊ द्वारा बाढ़ की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया गया तथा प्रभावित क्षेत्रों में आमजन की सुरक्षा एवं आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की गई । अधिकारियों द्वारा स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की भी जानकारी ली गई ।
इसके उपरांत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक मऊ द्वारा थाना दोहरीघाट क्षेत्रांतर्गत रामघाट एवं मुक्तिधाम घाट का भी निरीक्षण किया गया । इस दौरान घाटों पर सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आमजन की सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक मऊ द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी बनाए रखते हुए किसी भी आपात स्थिति में तत्काल आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए तथा आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए । निरीक्षण के दौरान संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी/ कर्मचारी उपस्थित रहे ।