भरमौर: लियूडांधार में सफल रेस्क्यू अभियान, सभी श्रद्धालु सुरक्षित निकाले गए
भरमौर प्रशासन के समन्वय में लियूडांधार में चलाया गया रेस्क्यू अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। चुनौतीपूर्ण मौसम और दुर्गम परिस्थितियों के बावजूद बचाव दलों ने सभी श्रद्धालुओं को सकुशल सुरक्षित निकाल लिया।
रेस्क्यू अभियान में प्रशासन, पुलिस तथा अन्य बचाव एजेंसियों ने आपसी समन्वय के साथ सराहनीय कार्य करते हुए कठिन हालात में फंसे श्रद्धालुओं तक पहुंच बनाई और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। अभियान की सफलता से श्रद्धालुओं और उनके परिजनों ने राहत की सांस ली।
प्रशासन ने अभियान में शामिल सभी बचाव कर्मियों के साहस, समर्पण और त्वरित कार्रवाई की सराहना की है। साथ ही श्रद्धालुओं से मौसम की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील भी की गई है।
सुनील पहाड़ी | पहाड़ी न्यूज़
#Bharmour #RescueOperation #Liyundhar #HimachalPradesh #PahadiNews #Chamba #Manimahesh #BreakingNews
Chamba, Chamba | Jul 2, 2026