अलवर: मंत्री के आदेश के बावजूद सील कोचिंग सेंटर नहीं खुले, छुट्टियों में उलझा मामला
Alwar, Alwar | Jun 26, 2026 वन राज्य मंत्री संजय शर्मा के निर्देश के बावजूद अलवर में सील किए गए 17 कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी के ताले नहीं खुल सके। नगर निगम और UIT ने इन्हें सील किया था। तीन संस्थानों ने शपथ पत्र भी दे दिए, लेकिन तीन दिन के सरकारी अवकाश के कारण सील खोलने वाली टीम नहीं आई।