मोठ: पूंछ कस्बे में गरौठा विधायक जवाहर राजपूत ने पुलिया निर्माण कार्य का निरीक्षण किया, गुणवत्ता और समयबद्धता पर दिया जोर
Moth, Jhansi | Jun 13, 2026 पूंछ स्थित पुराने झांसी-कानपुर रोड पर निर्माणाधीन पुलिया का गरौठा विधायक जवाहर राजपूत ने निरीक्षण किया। करीब 1 करोड़ 95 लाख रुपये की लागत से बन रही इस पुलिया के निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए विधायक ने अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिया बनने से क्षेत्र के ग्रामीणों को बेहतर आवागमन सुविधा मिल