टीकमगढ़: सोशल मीडिया पर हुई शिकायतों के आधार पर जिला अस्पताल में पदस्थ महिला चिकित्सकों पर हुई कार्रवाई
जिला अस्पताल में मैटरनिटी वार्ड में चल रही अवस्थाओं को दृष्टि के रखते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा डॉक्टर लता लक्ष्मी को मैटरनिटी वार्ड प्रभारी तत्काल प्रभाव से हटाया गया। सोशल मीडिया पर वायरल खबर कि डॉक्टर रेखा द्वारा ऑपरेशन के एवज मे 4000 की राशि ली गई। जांच में उक्त घटना की पुष्टि हुई और डॉक्टर रेखा को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है।