टीकमगढ़: पति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, पीड़िता ने कोतवाली थाने पहुंचकर दर्ज कराई शिकायत
कोतवाली थाना क्षेत्र में एक तीन तलाक का मामला सामने आया है। महिला की 19 दिसंबर 2017 को शादी हुई थी। 3 साल बाद महिला का पति से विवाद हो गया था। महिला के पति ने करीब आठ माह पहले दूसरी शादी कर ली। महिला ने दूसरी शादी पर एतराज बताया तो पति ने महिला को तीन तलाक दे दिया। महिला ने आज कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है।