टीकमगढ़: शिव धाम कुंडेश्वर में ट्रस्ट की बैठक में हंगामा,आय व्यय के ब्यौरे पर लोगों ने जताई आपत्ति, 1 महीने में फिर होंगे चुनाव
शुक्रवार को शिव धाम कुंडेश्वर में ट्रस्ट की आम सभा की बैठक में जमकर हंगामा हुआ। ट्रस्ट के सदस्यों ने एक दूसरे पर गड़बड़ी के आरोप लगाए। बैठक में आय व्यय का ब्यौरा पेश किया गया, जिस पर कुछ सदस्यों ने जांच करने की मांग उठाई। हंगामा के बीच एक माह के दौरान मंदिर ट्रस्ट के चुनाव कराने का फैसला हुआ।