टीकमगढ़: सड़क हादसे में बाल-बाल बचे भाजपा के पूर्व विधायक के के श्रीवास्तव, टीकमगढ़ जिला अस्पताल में कराया चेकअप
भोपाल से टीकमगढ़ आते समय बीना के पास ट्रक से क्रॉसिंग के दौरान पूर्व विधायक के के श्रीवास्तव का स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया।हादसे मे पूर्व विधायक सहित उनके साथियो को चोट आई है। आज पूर्व विधायक और उनके साथियों को बीना अस्पताल से टीकमगढ़ जिला अस्पताल लाया गया जहां उनका चेकअप कराया गया। उपचार के बाद पूर्व विधायक सहित सभी लोग घर पहुंच गए है।