समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अवलेश सिंह ने अयोध्या फायरिंग मामले को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा वर्षों तक यह प्रचार करती रही कि "अयोध्या में मुलायम सिंह यादव ने फायरिंग करवाई।"
अवलेश सिंह ने कहा कि अब केंद्र सरकार के ही एक मंत्री का बयान आया है कि "फायरिंग का आदेश मंत्री नहीं, बल्कि मजिस्ट्रेट देता है।" ऐसे में सवाल उठता है कि यदि आदेश मजिस्ट्रेट देता है, तो वर्षों तक मुलायम सिंह यादव पर यह आरोप किस आधार पर लगाया गया?
उन्होंने कहा कि भाजपा को इस कथित झूठे प्रचार के लिए देश और सदन से माफी मांगनी चाहिए। #Ballia #Balliakhabar #awleshsingh