उभांव थाना क्षेत्र के दोथ सोनाडीह निवासी एवं निवर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य शिवम मौर्य ने पुलिस अधीक्षक बलिया को प्रार्थना पत्र देकर उभांव थाना पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि ट्रैक्टर बिक्री से जुड़े विवाद के बाद पुलिस लगातार उन्हें और उनके परिवार को परेशान कर रही है।
शिवम मौर्य का आरोप है कि 23 जुलाई की रात भारी पुलिस बल के साथ उनके घर की घेराबंदी की गई, जबरन दरवाजा खुलवाया गया तथा महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें कई बार थाना और इलिस चौकी बुलाकर परेशान किया गया।
प्रार्थना पत्र में उन्होंने तीन व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई तथा उभांव इंस्पेक्टर से न्याय दिलाने की मांग की है। शिकायत की प्रतिलिपि जिलाधिकारी, मंडलायुक्त और मुख्यमंत्री को भी भेजी गई है।
#Ballia #Ubhav #BeltharaRoad #PoliceComplaint #BDCMember