कोटा के बोरखेड़ा थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक निर्माणाधीन मकान में चोरी की कोशिश करते हुए पुलिस लाइन का लांगरी उस्मान अली और बर्खास्त पूर्व कॉन्स्टेबल मनीष यादव लोगों के हत्थे चढ़ गए। चौकीदार परिवार के विरोध पर मारपीट का आरोप है। स्थानीय लोगों ने दोनों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने चोरी के प्रयास और मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Ladpura, Kota | Jun 22, 2026